फर्जी वन अधिकार पट्टा बनाकर 2.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार थाना झलमला पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फर्जी दस्तावेज किए जप्त।*

फर्जी वन अधिकार पट्टा बनाकर 2.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार थाना झलमला पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फर्जी दस्तावेज किए जप्त।*

कबीरधाम जिला के थाना झलमला क्षेत्र में फर्जी वन अधिकार पट्टा बनाकर लोगों से रुपये लेने के मामले में थाना झलमला पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है। पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  हेमसागर सिदार व  अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी  प्रशांत देवांगन के दिशा-निर्देशन में थाना झलमला पुलिस द्वारा प्रकरण की गंभीरता से विवेचना करते हुए आरोपी के कब्जे से फर्जी दस्तावेज जप्त किए गए। प्रकरण के अनुसार, ग्राम अंजना निवासी पंछू सिंह धुर्वे ने थाना झलमला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम अंजना निवासी राजेन्द्र धुर्वे द्वारा उसके एवं उसकी पत्नी के नाम पर वन अधिकार पट्टा बनवाने का झांसा देकर 1,00,000/- रुपये लिये गये। बाद में आरोपी द्वारा दिया गया वन अधिकार पट्टा लेकर जब वह केसीसी ऋण एवं खाद लेने सोसायटी पहुंचा, तब दस्तावेज के फर्जी होने की जानकारी हुई। विवेचना में संतोष धुर्वे एवं चमर सिंह कुशरे से भी वन अधिकार पट्टा बनवाने के नाम पर क्रमशः 60,000/- रुपये एवं 50,000/- रुपये, कुल 2,10,000/- रुपये लेने की जानकारी सामने आई।पुलिस द्वारा संबंधित वन अधिकार पट्टों का वन विभाग कवर्धा से सत्यापन कराया गया, जिसमें उक्त पट्टों का कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होना तथा दस्तावेजों को फर्जी एवं कूटरचित होना पाया गया।विवेचना के दौरान आरोपी राजेन्द्र धुर्वे पिता छत्तर सिंह धुर्वे, उम्र 36 वर्ष, निवासी अंजना, थाना झलमला, जिला कबीरधाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसने फर्जी कूटरचित वन अधिकार पट्टा अपने अन्य साथी के साथ मिलकर बनाना स्वीकार किया । एवं अपने पास रखे उक्त फर्जी दस्तावेज की कॉपी उपलब्ध कराया जिसे झलमला पुलिस द्वारा जप्त कर आरोपी राजेंद्र सिंह धुर्वे को दिनांक 03.10.2026 को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक हिरासत में जिला जेल कबीरधाम भेज दिया गया है प्रकरण में थाना झलमला में अपराध क्रमांक 14/2026, धारा 318(4), 338, 336(3) बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई है।उक्त कार्यवाही में जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री आशीष कंसारी के कुशल नेतृत्व में प्रधान आरक्षक वसीम रजा कुरैशी, लुदुराम साहू तथा आरक्षक राजेंद्र धुर्वे एवं सुदर्शन की सराहनीय भूमिका रही।

इस खबर को शेयर करें

You cannot copy content of this page