लोहारा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस*

*लोहारा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस*

कवर्धा । 05 सितम्बर 2026। – शासकीय महाविद्यालय सहसपुर लोहारा में शिक्षक दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के बी.ए., बी.एससी. एवं बी.कॉम. के छात्र-छात्राओं द्वारा अपने गुरुजनों के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साह एवं उमंग के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान, श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी गुरुजनों एवं छात्र-छात्राओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती डॉ. के. एस. परिहार ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों द्वारा अपने गुरुजनों के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने के साथ ही उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्राचार्या ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एनसीसी एनएसएस व सभी संकाय के छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्राचार्या श्रीमती डॉ. के. एस. परिहार सहित असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मोना बर्मन, संदीप सोनकर, रूपेश वर्मा, गौरव जायसवाल, डॉ. ज्योति चंद्रवंशी, अंजु महोबिया, दीपक पटेल, लक्ष्मीकांत वर्मा, डॉ. खिलेश्वरी चंद्रवंशी, काजल साहू , आभा जोशी,विवेक चौहान, आशीष वर्मा एवं गिरधारी वर्मा सहित महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

इस खबर को शेयर करें

You cannot copy content of this page