वायरल वीडियो पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का पलटवार, बोलीं– राजनीतिक छवि खराब करने की साजिश”

वायरल वीडियो पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का पलटवार, बोलीं– राजनीतिक छवि खराब करने की साजिश”

कवर्धा में वायरल मारपीट वीडियो को लेकर सियासत और पारिवारिक विवाद आमने-सामने आ गए हैं। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विजय लक्ष्मी तिवारी ने अपने और परिवार पर लगे मारपीट के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे उनकी राजनीतिक छवि धूमिल करने की साजिश बताया है। वहीं उन्होंने अपनी बेटी के ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और मामले की जांच संबंधित एजेंसियों के स्तर पर की जा रही है। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय लक्ष्मी तिवारी का कहना है कि उनकी बेटी प्रिया शुक्ला की शादी राजमहल चौक निवासी सूरज शुक्ला से हुई है। उनके अनुसार, शादी के बाद से ही बेटी को पति, ससुर और देवर द्वारा कथित रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि देवर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत महिला थाने में भी दर्ज कराई गई है।विजय लक्ष्मी तिवारी का दावा है कि इसी शिकायत का बदला लेने के लिए बुधवार रात उनकी बेटी के साथ मारपीट की गई। सूचना मिलने पर वह और उनके दामाद विक्की दुबे मौके पर पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच विवाद और धक्का-मुक्की हुई। इसी दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।विजय लक्ष्मी तिवारी ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर उन पर लगाए जा रहे मारपीट के आरोप पूरी तरह निराधार हैं और उनकी राजनीतिक छवि खराब करने के उद्देश्य से झूठा आरोप लगाया जा रहा है। फिलहाल मामले को लेकर दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे हैं और पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विजय लक्ष्मी तिवारी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कवर्धा

इस खबर को शेयर करें

You cannot copy content of this page