पंडरिया विधायक भावना दीदी द्वारा* विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक *151 किलोमीटर की कांवड़ पदयात्रा
10 अगस्त को प्रातः 7:00 बजे, माँ नर्मदा मंदिर प्रांगण, अमरकंटक (म.प्र.) से प्रारंभ करेंगी और 16 अगस्त को भोरमदेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ जी के जलाभिषेक के साथ यह यात्रा सम्पन्न होगी। यह यात्रा भगवान भोलेनाथ के चरणों में जल अर्पित करने के साथ ही छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के संकल्प को लेकर चलने वाली एक आध्यात्मिक यात्रा है। माँ नर्मदा की पावन धारा से जल लेकर भोरमदेव महादेव तक 151 किलोमीटर की यह पदयात्रा हमारी धार्मिक आस्था, संस्कृति और सेवा भाव का जीवंत प्रतीक बनेगी। आइए, इस पावन संकल्प के सहभागी बनें और इस आध्यात्मिक यात्रा को अपना आशीर्वाद, सहयोग एवं समर्थन प्रदान करें।
जनसेवा_ही_भावना
बोल_बम_भावना_दीदी_संग
